राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को उत्तराखंड में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वे आज (मंगलवार) को उत्तराखंड आएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर की शाम को देहरादून पहुंच रही हैं।जिसके चलते जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक सुरक्षा घेरा कड़ा किया गया है।
सात से नौ नवंबर तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
राष्ट्रपति दोपहर में पंतनगर एयरपोर्ट उतरेंगी। उनकी सुरक्षा में लगभग 1000 पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) योगम्बर सिंह रावत ने पंतनगर पहुंच कर स्वयं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 35वें दीक्षांत समारोह के मौके पर 1041 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को घंटाघर स्थित दीक्षांत पंडाल में होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।
इस कार्यक्रम में सीएम धामी भी उपस्थित रहेंगे।