उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर अहमदाबाद दौरे पर हैं। उन्होंने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उनने प्रवासी उत्तराखंडियों की मांग पर अहमदाबाद में उत्तराखंड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग के लिए अनुरोध किया।
इस अवसर पर उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव भी यहां रखी विजिटर बुक में साझा किए। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया।