राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
वे बुधवार को सुबह 10ः20 बजे बदरीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंचीं। यहां से राष्ट्रपति काफिले के साथ मंदिर पहुंचीं और मंदिर में बद्री विशाल की वेद पाठ एवं विशेष पूजा की।
उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रीनगर गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल। वे बद्रीनाथ दर्शन के बाद श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यायल के लिए रवाना होंगी। जहां पर वो दीक्षांत समारोह मेंमुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।