देहरादून में बदमाशों ने दस मिनट के अंदर दस करोड़ की डकैती को अंजाम दिया।

गुरुवार की सुबह देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में दिवाली की सजावट चल रही थी। तभी पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

बदमाशों ने कर्मचारियों को पेंट्री में बंद किया। कर्मचारियों और सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए। शोरूम से वे करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।

दस मिनट के अंदर दस करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा गया है। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी और इस बीच शहर में बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जांच में सामने आया है की घटना में संलिप्त पाए गए आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने घटना की जांच एसपी सिटी सरिता डोभाल को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *